Mineral Law Amendment Bill : लोकसभा ने खनिज कानून (संशोधन) विधेयक, 2020 पारित किया है, जिसका उद्देश्य कोयला खान (विशेष प्रावधान) अधिनियम, 2015 के साथ खान और खनिज (विकास और विनियमन) अधिनियम, 1957 में संशोधन करना है इस बिल से कोयला क्षेत्र में वाणिज्यिक खनन पूरी तरह से खुल जाएगा। इस विधेयक की एक अन्य महत्वपूर्ण विशेषता यह है कि इससे कोयला खदान की नीलामी में भाग लेने के लिए अंतिम उपयोग प्रतिबंधों को हटाया जा सकेगा। सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण टेकअवे: लोकसभा में कुल सीटों की संख्या: 543
सामान्य जागरूकता अनुभाग किसी भी प्रतियोगी परीक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. जनरल अवेयरनेस अनुभाग में पूछे गए प्रश्न मुख्य रूप से कर्रेंट अफेयर्स पर आधारित होते हैं. इसलिए आपको अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए इस अनुभाग को अच्छी तरह से तैयार करने की आवश्यकता है. यहाँ पर सुर्खियों में आने वाली शीर्ष घटनाओं से परिचित होने के लिए डेली जीके अपडेट दी गयी है. इन घटनाओं के बारे में पढ़कर आप इन्ही पर आधारित करेंट अफेयर्स क्विज का भी अभ्यास कर सकते हैं !